राजधानी रांची के नामकुम में ब्लास्ट हुआ है। आरंभिक जानकारी के मुताबिक कचरे के ढेर को जलाने के दौरान धमाका हुआ जिसमें बंटी नाम का सफाई कर्मी जख्मी हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और छानबीन में जुट गई है। बम स्क्वायड दस्ते ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। धमाका किस वजह से हुआ, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के घरों के शीशे टूट गए।

धमाके से बंटी नामक सफाई कर्मी के घायल होने की सूचना है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। धमाका कैसे हुआ अभी इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। बम स्क्वायड जांच कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *