हरियाणा के यमुनानगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां  पत्नी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने की भनक पति को लग गई। जिसके बाद उसने अपने 5 साल के बेटे साथ जहर खा लिया। जिससे पति की मौत हो गई है वहीं बच्चे की हालत नाजुक है। पत्नी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चलते एक हंसता-खेलता परिवार खत्म हो गया। वहीं पति ने मरने से पहले सुसाइट नोट भी लिखा। नोट 4 पेज का है। इसमें पति ने लिखा है कि मेरे और मेरे बेटे के मौत का कारण मेरी पत्नी है। इस केस की बारिकी से जांच हो और पत्नी और उसे बॉयफेंड को सजा दी जाए। उसने मेरा घर उजाड़ा है। हालांकि यह भी आपको मालूम हो कि पत्नी ने भी जहर खाकर अपनी जान दे दी है। 

अरविंद ने अपने बेटे के साथ जहर खा लिया
मामला हरियाणा के यमुनानगर के जोगिंदर नगर की है। यहां 35 साल के अरविंद कुमार अपने परिवार के साथ रहता था। अरविंद एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। एक दिन उसने सोशल मीडिया साइट्स वॉट्सएप, इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी का उसके बॉयफेंड के साथ किए चैट को पढ़ लिया। चैट अपत्तिजनक थी। पति चैट पढ़कर बैखला गया। जिसके बाद उसने खतरनाक कदम उठाया। अरविंद ने अपने बेटे के साथ जहर खा लिया। इस दौरान उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। जब पत्नी घर लौटी तो उसने भी वहां रखा जहर उठाया और खा लिया। आनन-फानन में तीनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने पत्नी-पति को मारा हुआ बताया। वहीं बेटे की इलाज चल रहा है। उसकी हालात गंभीर बनी हुई है। 

पति ने सुसाइट नोट में लिखा ये
पति ने मरने से पहले एक सुसाइट नोट छोड़ा है। नोट में लिखा है कि मेरे और मेरे बेटे की मौत की वजह मेरी पत्नी है। मेरी पत्नी का एक लड़के के साथ संबंध है। उसी लड़के ने मेरा घर उजाड़ा है। दोनों पर सख्त कार्रवाई की जाए। मेरी पत्नी पूरे दिन फोन पर लगी रहती थी। पूछने पर कहती थी दोस्त है। ऐसी कौन सी सहेली है जो पूरे दिन बात करती है। साथ ही उसने आगे लिखा कि मेरी पत्नी का वॉट्सएप, इंस्टाग्राम और कॉल डिटेल की जांच की जाए। उससे पूरी जानकारी मिल जाएगी। प्लीज सर, मैडम बहुत बारीकी से जांच की जाए। अगर मेरी गलती हो तो मुझे माफ कर देना. मेरे पड़ोसी और मकान मालिक से पूछना गलती किसकी है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
वहीं मामले को लेकर गांधीनगर एसएचओ मेहरूफ अली ने कहा कि हमें जानकारी मिली थी कि अस्पताल में एक बच्चा भर्ती है जिसे जहर दिया गया है। बच्चे की हालत नाजुक है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *