गुमला के चैनपुर में ख्रीस्तीय धर्मप्रांत के चैनपुर पेरिस के डीन फादर रजत एक्का का शव शुक्रवार को एक कुएं से बरामद किया गया है। कुआं पेरिस के बागान में ही स्थित है। 61 वर्षीय फादर रजत एक्का की हत्या की आशंका जतायी जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उनका कमरा सील कर दिया है। उनके कुछ सामान भी जब्त किए गये हैं। जानकारी के मुताबिक, फादर रजत एक्का और फादर पवन लकड़ा ने गुरुवार रात 8.30 बजे एक साथ खाना खाया। इसके बाद दोनों अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। हर दिन की तरह 5.30 बजे फादर रजत ही मिस्सा के लिए घंटी बजाते थे। मगर शुक्रवार को उन्होंने घंटी नहीं बजाई। 

सुबह से ही नहीं दिखाई दे रहे थे फादर 
इसके बाद फादर पवन ने समझा कि फादर रजत कहीं गए होंगे। इस कारण उन्होंने घंटी नहीं बजाई। इसके बाद जब वह सुबह नाश्ते के लिए नहीं पहुंचे, तो उनको खोजना शुरू किया गया। इसके बाद सुबह नौ बजे पेरिस के बागान में काम करने गई विमला तिर्की ने फादर रजत की चप्पल कुएं के पास देखा। जब लोग कुएं के पास पहुंचे तो फादर रजत की टोपी कुएं में दिखी। तब जाकर कुएं में शव ढूंढा जाने लगा। बाद में उनका शव बाहर निकाला गया। बताया जाता है कि एक वर्ष पूर्व उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *