-परवेज़ कुरैशी

रांची। नवीन पुलिस केंद्र, रांची को विमेंस एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी 2023 झारखंड के लिए 12 नया स्कॉर्पियों पुलिस वाहन पायलट एवम स्कोर्ट के लिए रांची पुलिस को सौंपा गया। मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा ने फीता काट कर किया उद्घाटन। इस मौके पर नगर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता सहित कई पुलिस कर्मी गण उपस्थित थे। वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा ने बताया कि 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक एशियन हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन रांची में हो रहा है, यह हम लोगों के लिए खुशी की बात है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मियों को विशेष स्कॉर्पियो वहान दिया जा रहा है, ताकि वे पेट्रोलिंग कर सके। किसी तरह की किसी को कोई समस्या ना हो इसके लिए पूरे शहर को 14 जोन में बांटा गया है। सुरक्षा की दृष्टिकोण से है सभी चौक चौराहों सहित मोराबादी स्थित हॉकी स्टेडियम और उसके आसपास में भी महिला पुलिस बल और पुरुष पुलिस सभी तैनात रहेंगे ।किसी भी आपातकालीन स्थिति में पुलिस आसामाजिक तत्वों से निपटने के लिए तैयार है , किसी भी परिस्थिति में 112 पर भी कॉल करके पुलिस को सूचना दे सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *