झारखंड के धनबाद में इश्क के खौफनाक अंत के मामले ने सनसनी फैला दी है। वहां बिहार की एक लड़की को अगवा कर उसका बॉयफेंड लाया। फिर उससे शादी की। लेकिन शादी के एक महीने बाद उसकी हत्या कर दी। लड़की 9वीं क्लास की छात्रा है और उसकी उम्र महज 15 साल है। वह बिहार के मुंगेर की तारापुर की रहनी वाली थी। पुलिस ने आरोपी और उसके माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

स्कूल से आते वक्त गायब हुई लड़की
जानकारी के मुताबिक मुंगेर की रहने वाली वाली लड़की उस वक्त लापता हो गई थी, जब वह स्कूल से घर लौट रही थी। बेटी के घर नहीं पहुंचने से माता-पिता परेशान हो गए। परिजनों ने नाबालिग को घर के आसपास-स्कूल के आसपास खूब ढूंढा लेकिन बेटी का कहीं पता नहीं चला। पुलिस को आपहरण का शक था। उन्हें जमुई के मिथिलेश तुरी और उसके माता-पिता पर शक था। जिसके बाद वो लोग पुलिस थाने गए। पुलिस ने भी लड़की की तलाशी तारापुर से लेकर जमुई तक खोजा। इसी बीच उन्हें धनबाद पुलिस का फोन आया कि जिले के सुदामडीह थाना क्षेत्र में एक लड़की का शव मिला है। पुलिस तुरंत वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *