रांची 
संकल्प यात्रा के आठवें चरण के दौरान पोटका विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला। भ्रष्टाचार मुक्त, अपराध मुक्त शासन के लिए भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। कहा कि झारखंड लूटने वालों को सुरक्षा मिल रही है और व्यापारियों की हत्या की जा रही है। प्रधानमंत्री ग़रीबों की चिंता करते हैं। उन्होंने गैस कनेक्शन के साथ साथ गैस पर सब्सिडी भी दिया। जबकि 75 लाख बहनों को नया कनेक्शन देने की तैयारी चल रही है। कांग्रेस शासन में शहर वालों को ही मिलता था। आज गांव गांव तक गैस पहुंच गया है। कहा कि पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने नाई, बढई, लोहार, मोची की चिंता की है।

अपराधियों ंमें कानून का डर नहीं रहा 

उन्होंने कहा कि झारखंड में क़ानून व्यवस्था चौपट हो गई है। हेमंत सरकार में अपराधियों में क़ानून का डर समाप्त हो गया है। प्रत्येक दिन चोरी, डकैती, हत्या, अपहरण, दुष्कर्म हो रहा है। अपराधी बेख़ौफ़ हैं। आम आदमी डरा हुआ है। हेमंत सरकार में जिस पुलिस को क़ानून व्यवस्था ठीक करना था वे हेमंत सरकार के इशारे पर वसूली में व्यस्त है। बालू गाड़ियों से वसूली में लगे हैं। जबकि दूसरे प्रदेशों में अवैध तरीक़े से बालू की ढुलाई हो रही है। उन्होंने कहा कि कोयला, बालू, पत्थर, ज़मीन की लूट मची है। पैसे और परिवार की राजनीति करने वाले सोरेन परिवार ने झारखंड में सबसे ज़्यादा ज़मीन लूट कर अर्जित किया है। कांग्रेस जेएमएम और राज़द ने मिलकर झारखंड को लूटा है। इनसे झारखंड का कभी भला नहीं हो सकता है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

सार- दी फॉलोअप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *