Monalisa New Photos: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) इन दिनों अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वो बेहद हसीन लग रही थीं। इस बीच मोनालिसा ने एक बार फिर से फैंस के दिलों की धड़कनें तेज हो गई हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की लेटेस्ट फोटोज सामने आई हैं, जिन्हें देख सभी लोग मदहोश हो गए हैं। आइए नजर डालते हैं मोनालिसा की इन फोटोज पर…

मोनालिसा ने साड़ी लुक में ढाया कहर

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa New Photos) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो ब्लैक साड़ी में नजर आ रही हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही हैं। सामने आई फोटोज में मोनालिसा की अदाएं इतनी कातिलना है कि हर कोई घायल हो गया है। भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की इन फोटोज पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। साथ ही लोग एक्ट्रेस की इन बेहतरीन फोटोज पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

टीवी में धमाल मचा रही हैं मोनालिसा

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस के हर पोस्ट पर फैंस प्यार बरसाते हैं। बताते चलें कि भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa Films) ने कई फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। उन्होंने निरहुआ (Nirahua) से लेकर पवन सिंह (Pawan Singh) तक के साथ काम किया हैं। एक्ट्रेस सलमान खान के शो बिग बॉस में नजर आई थीं। इसी शो से मोनालिसा को असल पहचान मिली थी। इसके बाद अब एक्ट्रेस मोनालिसा टीवी (Monalisa TV Shows) की दुनिया में धमाल मचा रही हैं। मोनालिसा ने कई टीवी सीरियल्स में काम किया हैं। इस लिस्ट में ‘नजर’, ‘बेकाबू’ जैसे टीवी शोज के नाम शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *