धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने प्रिंस खान गिरोह के चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में नसीम अंसारी, सद्दाम अंसारी, राजू अंसारी और विकास सिंह शामिल है। इनके पास से पांच ऑटोमेटिक पिस्टल, एक देसी कट्टा, 56 गोली, दो सुतली बम, तीन मोबाइल, 50 हजार नगद, एक बाइक बरामद किया है।

एक व्यक्ति भागने में रहा सफल 
SSP धनबाद ने मामले को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने  गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की थी। उन्हें सूचना मिली थी कि एक बाइक पर तीन अपराधी घूम रहे हैं। सूचना के बाद छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने गोविन्दपुर थाना के जीटी रोड पर इस्ट इंडिया मोड़ में वाहन चेकिंग प्रारंभ किया। वाहन चेकिंग के दौरान  एक बाइक पर तीन व्यक्ति को पकड़ा गया तथा एक अन्य बाइक सवार एक व्यक्ति भागने में सफल रहा।  गिरफ्तार तीन अपराधी से बारी-बारी से तलाशी लेने के क्रम में नसीम अंसारी के पास से हथियार गोली बम सहित अन्य सामान बरामद किए गए। 

निशानदेही पर दो पिस्टल एवं जिंदा गोली बरामद 
पूछताछ के क्रम में नसीम अंसारी  ने बताया  कि धनबाद थाना अंतर्गत अंबिकापुरम निवासी विकास सिंह पुरुषोत्तम प्रेमी वर्तमान में प्रिंस खान गिरोह का मुख्य हथियार आपूर्तिकर्ता, रंगदारी की रकम का वसूलीकर्ता जिले के व्यवसायियों के सपर्क सूत्र एवं उनके गमनागमन का सूचनादाता है। साथ ही धनबाद जिले में वर्तमान में प्रिंस खान का मुख्य सहयोगी है। इसके बाद नसीम अंसारी की निशानदेही पर धनबाद थाना के सहयोग से विकास सिंह को गिरफ्तार किया गया तथा विकास सिंह की निशानदेही पर दो पिस्टल एवं जिंदा गोली बरामद किया गया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

सार- दी फॉलोअप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *