देवरिया में बेहद सनसनी खेज वारदात को अंजाम दिया गया है। एक ही गांव के 6 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। घटना रुद्रपुर इलाके के फतेहपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर दो पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस को पहले से इस विवाद की जानकारी भी दी। लेकिन आज एक पक्ष ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी। उसके बाद हिंसा का भयानक दौर चला। दूसरे पक्ष और पहले पक्ष के तमाम लोग आमने-सामने आ गए। दूसरे पक्ष से सत्य प्रकाश दुबे नामक व्यक्ति ही हत्या हो गई। उसके बाद 2 मासूम बच्चों, एक महिला और एक युवक को भी भीड़ ने मार डाला। कई घरों में आगजनी की भी खबर है। स्थानीय पुलिस हिंसा से निपटने में जुटी हुई है। घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल है।

कई राउंड हुई फायरिंग

सोमवार सुबह घर के बाहर यह सनसनीखेज घटना घटी। इस दौरान कई राउंड फायरिंग किए जाने की बात गांव के लोग कर रहे हैं। रुद्रपुर थाना क्षेत्र के निकट फतेहपुर गांव में घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की भी सूचना आ रही है। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की बात कही जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या की घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। घटनास्थल पर भारी संख्या में लोग जुट गए हैं। नारेबाजी हो रही है।  मृतकों के पूर्व जिला पंचायत सदस्य के भी शामिल होने की खबर सामने आ रही है। घटनास्थल पर चीख-पुकार मची हुई है। एसपी संकल्प शर्मा ने मामले की जानकारी मिलते ही गांव में पीएसी की तैनाती की बात कही है। सीनियर अधिकारियों को घटनास्थल पर रवाना किया गया है। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती गांव में की गई है। शांति व्यवस्था को बहाल करने का प्रयास शुरू कर दिया गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

सार- दी फॉलोअप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *