फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल से जुड़े मामले में आज रांची के सिविल कोर्ट में सुनवाई होगी। बता दें कि उनपर ढाई करोड़ रुपए के चेक बाउंस होने का मामला चल रहा है। अभिनेत्री ने  रांची के रहने वाले अजय कुमार सिंह से एक फिल्म बनाने के नाम पर पैसे लिए थे। आखिरी सुनवाई 14 सितंबर को हुई थी। उस दिन अजय कुमार सिंह की ओर से गवाही दर्ज की गई। इस दौरान बचाव पक्ष के वकील ने भी सवाल-जवाब किए थे। इसी मामले में 19 जून को अमिषा पटेल ले सिविल कोर्ट में सरेंडर किया था। जहां सुनवाई के बाद कोर्ट ने उन्हें 10 हजार के दो बेल बॉन्ड पर जमानत दे दी है। उन्हें अप्रैल महीने में हुई सुनवाई के दौरान समन जारी कर कोर्ट में हाजिर होने को कहा गया था पर वो हाजिर नहीं हुई थीं। जिसके बाद रांची सिविल कोर्ट से वारंट जारी किया था। सरेंडर किए जाने के बाद दूसरी बार अमीषा पटेल 10 जुलाई को रांची आयी थी। 

क्या है पूरा मामला?
अभिनेत्री अमीषा पटेल ने अजय कुमार से ढाई करोड़ रुपये लिए थे। यह पैसा उन्होंने फिल्म बनाने के नाम पर लिया था। लेकिन फिल्म नहीं बनी। इसके बाद उन्होंने यह राशि चेक के माध्यम से लौटाया, लेकिन चेक बाउंस कर गया। जिसके बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। अजय सिंह और अमीषा पटेल के बीच जो समझौता हुआ था, उसके मुताबिक फिल्म जून, 2018 में रिलीज हो जाना था। जब पैसे लौटाने को लेकर अभिनेत्री की ओर से टालमटोल की गई तब अजय सिंह ने 17 नवंबर 2018 को सीजेएम कोर्ट में शिकायत की थी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

सार- दी फॉलोअप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *