झारखंड में डेंगू संक्रमितों की संख्या बढ़कर 809 हो गई है। हर दिन 15 से 20 संक्रमितों की पहचान विभिन्न जिलों से हो रही है। इसी बीच रांची के कोतवाली थाने के पुलिसकर्मियों के भी डेंगू संक्रमित होने की जानकारी मिली है। हालांकि, 8 पुलिसकर्मियों में से 3 स्वस्थ हो चुके हैं। जानकारी के मुताबिक कई और थाने के पुलिसकर्मियों में भी संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इधर इरगू टोली, हिंदपीढ़ी, अपर बाजार, नवा टोली, रातू रोड, मधुकम, जमुना नगर, डोरंडा, बरियातू सहित अन्य क्षेत्रों से भी पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सर्विलांस तेज कर दिया है। वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. बिरेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को रांची के 10 वार्डों में लार्वा की जांच की गई। टीम ने घरों में जाकर वहां जमे पानी में लार्वा नष्ट किया।

कहां कितने मरीज
जमशेदपुर में 500 से ज्यादा केस हो गया है। रांची में 64 संक्रमितों की पहचान हो चुकी है। साहिबगंज में 114 डेंगू के मरीज हैं। बोकारो 4, चतरा 6, देवघर 8, धनबाद 4, दुमका 2, गढ़ना 5, गिरिडीह 8, गुमला 3, हजारीबाग 10, जामताड़ा 1, खूंटी 2, कोडरमा 1, लातेहार 2, लोहरदगा 4, पाकुड़ 2, पलामू 12, रामगढ़ 6, सरायकेला 40, सिमडेगा 2, पं, सिंहभूम 6

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

सार- दी फॉलोअप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *