झारखंड में पिछले 24 घंटे में मानसून एक बार फिर सक्रिय हुआ है। गोरखपुर से पटना होते हुए ईस्ट सेंट्रल बंगाल की खाड़ी तक बने मानसून टर्फ लाइन और उत्तर पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से पिछले 24 घंटे में अच्छी वर्षा राज्य भर में हुई है। मौसम केंद्र, रांची के अनुसार पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 80 MM वर्षा धनबाद के पंचेत में रिकॉर्ड किया गया है, बोकारो के चास में 77 MM, बंदगांव में 73MM, लातेहार में 62MM, घाटशिला में 50 MM और धनबाद शहर में 50 MM वर्षा हुई है। मौसम केंद्र रांची के अनुसार राज्य में अब तक सामान्यतः 831.8MM की तुलना में 524.2MM वर्षा हुई है जो सामान्य से 37% कम है. राज्य में 24 में से 03 जिलों में सामान्य वर्षापात हुई है जबकि 20 जिलों में सामान्य से कम और एक जिला चतरा में सामान्य से अत्यधिक कम वर्षा हुई है. मौसम केंद्र के अनुसार 06 सितंबर से फिर वर्षापात में कुछ कमी आएगी।

आज अच्छी बारिश की संभावना 
मौसम केंद्र रांची के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि 05 सितंबर को राज्य भर में अच्छी वर्षा होगी। कुछेक इलाकों खासकर संताल और आसपास के इलाकों में भारी वर्षा की भी संभावना है। मौसम केंद्र के निदेशक ने कहा कि इस दौरान कई इलाकों में गरज के साथ वज्रपात की भी संभावना है। ऐसे में खराब मौसम और वज्रपात के दौरान सुरक्षित स्थान पर शरण लेना चाहिए। पेड़ या बिजली के खंभे के नीचे न रहें, किसान भाई खराब मौसम में खेतों में जाने से परहेज करें और मौसम साफ होने का इंतजार करें। झारखंड में सक्रिय हुआ मानसून, तीन-चार दिनों तक रहेगा असर करीब पूरे झारखंड में मानसून सक्रिय है. इसका असर राजधानी रांची सहित कई इलाकों में दिख रहा है। कोल्हान और पलामू प्रमंडल वाले जिलों में भी अच्छी बारिश हुई है। तीन-चार दिनों तक इसका असर रहने की संभावना है। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

सार-दी फॉलोअप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *