रांची। झारखंड पुलिस मुख्यालय ने चालीस इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस पदाधिकारी का तबादला किया है। इस संबंधित अधिसूचना डीआईजी कार्मिक की ओर से शुक्रवार को जारी कर दी गई है।अधिसूचना जारी किया गया है जिसमें सदर थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो , बरियातू थाना प्रभारी ज्ञान रंजन सिंह और लालपुर थाना प्रभारी ममता तीनों को गिरीडीह भेज दिया गया है वहीं। मोहम्मद रुस्तम को स्पेशल ब्रांच रांची, मुनु टुडू को एसीबी रांची, नूतन मोदी को सीआईडी रांची, उज्जवल कुमार साह को सीआईडी रांची, गजेंद्र कुमार पांडे को सीआईडी रांची रविंद्र कुमार सिंह को झारखंड जगुआर, शैलेश कुमार चौहान को जेएपीटीसी पदमा, रामनारायण चौधरी को एसीबी रांची, विनय कुमार राम को एसीबी रांची, दिनेश कुमार सिंह को झारखंड जगुआर, सुजीत कुमार को कोडरमा, रत्नेश मोहन ठाकुर को लोहरदगा, आदिकांत महतो को रांची, सहदेव प्रसाद को देवघर, अनिल कुमार को देवघर, गुलाब सिंह को गढ़वा, परमेश्वर लेयांगी को जेएपीटीसी पदमा, नवीन कुमार सिंह को देवघर, सुरेश कुमार मंडल को रांची, जोसेफ फ्रांसिस तिर्की को बोकारो, अनिल कच्छप को बोकारो, अशोक कुमार 1 को बोकारो, दिवाकर मंडल को बोकारोराज बल्लव पासवान को बोकारो, संजय कुमार को बोकारो, रूपेंद्र कुमार राणा को बोकारो, नवल किशोर सिंह को बोकारो,मनोज कुमार को गिरिडीह, धर्मपाल कुमार को गिरिडीह, राजेश रंजन को गिरिडीह, रामाकांत तिवारी को गिरिडीह, रविन्द्र कुमार सिंह को गिरिडीह,भिखारी राम को गिरिडीह, अनूप बी पी केरकेट्टा को गिरिडीह, ममता कुमारी को गिरिडीह, मो कमाल खां को गिरिडीह और अजय कुमार को गिरिडीह तबादला किया गया है। जारी आदेश में मुख्यालय की ओर से सभी एसएसपी और एसपी को इंस्पेक्टरों को जल्द विरमित कर प्रतिवेदन समर्पित करने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *