बोकारो। कांड वादी भागीरथ शर्मा पिता स्व० दुलाल शर्मा ग्राम-फुदनीडीह थाना – चास जिला बोकारो के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी अभियुक्त सनोज सिंह पिता तपेश्वर सिंह , त्रृषभ सिंह पिता सनोज सिंह दोनो शिवपुरी कॉलोनी चास, अजीत सिंह पिता हरेराम सिंह शिवशक्ति नगर चास के विरुद्ध दिनांक 19 मई 2023 के संध्या शिवपुरी कॉलोनी में वादी के पुत्र विष्णु शर्मा को बेरहमी से गोली मारकर हत्या करने के आरोप में कायम किया गया था। उक्त कांड के उद्भेदन एवं प्राथमिकी अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बोकारो के आदेशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर चास के नेतृत्व में चास थाना से एक SIT टीम का गठन किया गया तथा सभी अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु लगातार झारखण्ड, बिहार एवं अन्य राज्यों में छापामारी कर दबिश बनाया गया परंतु सभी अभियुक्त अपने आपको छुपते छुपाते बचाते हुये अपना ठिकाना लगातार बदलते रहे। पुलिस दबिश के कारण दिनांक 25 मई 2023 को कांड के प्राथमिकी अभियुक्त अजीत सिंह पिता हरेराम सिंह शिवशक्ति नगर थाना चास जिला बोकारो के द्वारा न्यायालय में आत्मसमर्पण किया गया जो वर्तमान में मंडल कारा चास में काराधीन है। कांड के शेष बचे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु SIT टीम के द्वारा लगातार झारखण्ड बिहार के विभिन्न जिलों में छापामारी किया जा रहा था। इसी दौरान दिनांक 14 जुलाई को सनोज सिंह के पटना मे छुपे होने की सूचना पर टीम के द्वारा पटना पहुँचकर विभिन्न स्थानों में छापामारी किया गया तो सनोज सिंह अपने स्वीफ्ट डिजायर कार सं० JH02V-3611 से भाग कर रांची आ गया जिसका पिछा करते हुये उक्त टीम दिनांक 18 जुलाई को राँची जिला पहुंची जहां पर तकनीकी सहायता एवं राँची पुलिस के सहयोग से चुटिया थाना अन्तर्गत बहुबाजार मेन रोड से स्वीफ्ट डिजायर कार संo JH02V-3611 का पीछा कर सनोज सिंह उर्फ किशोर कुमार को पकड़ा गया। प्राथ अभिo सनोज सिंह से पुछताछ के क्रम में बताया कि जमीन लेन-देन को लेकर विष्णु शर्मा के माध्यम से मृत्युंजय शर्मा को 30 लाख रुपए दिया गया था परंतु जमीन नहीं मिलने के कारण पैसा वापस मांगने पर मृत्युंजय शर्मा आना-कानी करने लगा जिसको लेकर विष्णु शर्मा के साथ विवाद और तनाव हो गया था। इन्ही बातो को लेकर घटना के दिन सनोज सिंह अपने सहयोगी अजीत सिंह के साथ मिलकर विष्णु शर्मा को गोली मार कर हत्या कर दिया था। यह बातें चास थाना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में चास डीएसपी पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने कहा। उन्होनें कहा की पुलिस सभी विंदुओ पर गहनता से जाँच कर रही है जो दोषी होगें वह जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।

गिरफ्तार अभियुक्त : सनोज सिंह उर्फ किशोर कुमार पिता तपेश्वर सिंह पता शिवपुरी कॉलोनी चास थाना चास जिला बोकारो

जप्त सामान : स्वीफ्ट डिजायर कार संo JH02V-3611
,316 mm का जिंदा गोली -09 पीस एवं खोखा 06 पीस

सनोज सिंह उर्फ किशोर सिंह का अपराधिक इतिहास : जरीडीह थाना कांड 410 135/2022, 22.06.2022 धारा-341/342/323 /324/307/305/379 / 500/34 भादवि अपराधिक मामला दर्ज है।

एसआइटी के सदस्य : संतोष कुमार पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चास, पु०अ०नि० अजय कुमार उपाध्याय,पु०अ०नि० दानिश इकबाल ओ०पी० प्रभारी भोजुडीह, प्रभात किरण कोकिल,जाकिर हुसैन, बिरू ताम्रकर ,महावीर कुमार आदी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *