खरसावां:
सरायकेला खरसावां जिला के कुचाई थाना क्षेत्र के सियाडीह गांव के पटेइया टोला में धारदार हथियार से वार कर महिला का हत्या करने का मामला प्रकाश में आया। मिली जानकारी के अनुसार दलभंगा ओपी क्षेत्र के सियाडीह गांव के पटेइया टोला में जलेश्वरी मुंडा नामक महिला की घरेलू विवाद में धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप महिला के पति पर‌ लगा है‌। आरोपी पति फरार है। कुचाई थाना प्रभारी विष्णु चरण भोक्ता ने बताया कि जलेश्वरी मुंडा की हत्या के मामले में उसके पति लखीराम मुंडा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है। कि घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या की है। हत्या का कारण अभी तक पता नहीं चला है। वहीं हत्या की सूचना रूगुडीह पंचायत के मुखिया करम सिंह मुंडा को ग्रामीणों के द्वारा दिया गया। साथ ही मुखिया श्री मुंडा ने तत्काल घटनास्थल में पहुंचकर घटना की जानकारी दिया एवं दलभंगा ओपी प्रभारी को घटना की जानकारी दी।

दलभंगा ओपी के पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचा। घटना की पूरी जानकारी ली।मालूम हो कि जलेश्वरी मुंडा की शादी 2020 में लखीराम मुंडा से हुई थी। हत्या के आरोपी को मुखिया करम सिंह मुंडा के काफी प्रयास से दलभंगा ओपी में सरेंडर कराया। शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया। वहीं हत्या की हर‌ पहलू की पुलिस जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *