हजारीबाग: निर्धारित समयानुसार रविवार को बकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक धार्मिक पर्यटन स्थल सूर्यकुण्ड धाम परिसर में एक बैठक आहूत कि गई। बैठक कि अध्यक्षता विजय पाण्डेय द्वारा किया गया जबकि संचालन जिप प्रतिनिधि चंद्रकांत पाण्डेय के द्वारा किया गया। बैठक के मुख्य उद्देश्य सूर्यकुण्ड धाम परिसर के आसपास गैरमजरूआ भूमि को संरक्षित करना व भूमाफियाओं के द्वारा किस प्रकार से कागजाती फर्जीवाड़ा किया जा रहा है, पर निर्धारित था। इस विषय पर वरीय अधिकारियों को मामले से अवगत कराना एवं कुंड के आसपास साफ-सफाई की व्यवस्था एवं सूर्यकुण्ड परिसर में सरकार के द्वारा लगाए गए बिजली उपकरणों की मरम्मती करना जैसे विभिन्न मुद्दों को लेकर सूर्यकुण्ड धाम भूमि बचाव संघर्ष समिति का गठन किया गया।

सर्वसम्मति से अध्यक्ष देवेन्द्र पाण्डेय, संयोजक राजकुमार नायक व तेजनारायण पाण्डेय, सचिव चंद्रकात पाण्डेय, कोषाध्यक्ष अनुज कुमार पाण्डेय, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार पाण्डेय, उपकोषाध्यक्ष अजीत पाण्डेय, सह् सचिव संतोष कुमार पाण्डेय व शेषनाथ सिंह का चयन किया गया वंही निगरानी समिति के रूप में रिंकू मालाकार, मनोज चंद्रवंशी, विकास दास, जितेंद्र पासवान, राजू पासवान, सोनू पाण्डेय, ब्रह्मदेव पाण्डेय, विक्रांत पाण्डेय, नंददेव कुमार, महेश चंद्रवंशी का चयन किया गया।बैठक में मुख्य रूप से नंदकिशोर ठाकुर, विनोद गिरि, रामजी पाण्डेय, चंद्रीका पाण्डेय, श्याम प्रसाद वर्णवाल, सुनील ठाकुर के अलावे दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *