रांची। भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी अब्दुल हमीद ने 01 जून 2023 को पत्र सूचना कार्यालय, रांची में संयुक्त्त निदेशक के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया। हमीद इससे पूर्व आकाशवाणी रांची में समाचार सेवा प्रभाग के प्रमुख के रूप में कार्यरत थे। भारतीय सूचना सेवा में 35 वर्ष से अधिक के कार्यकाल में हमीद ने दिल्ली, कोलकाता, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल एवं रांची में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रमुख विभागों जैसे-पीआईबी, आकाशवाणी, प्रकाशन विभाग, दूरदर्शन, सीबीसी में अपनी सेवाएं दी हैं। पीआईबी रांची के अपर महानिदेशक अखिल कुमार मिश्रा ने कहा कि हमीद की योग्यता एवं अनुभव का लाभ पीआईबी, रांची को मिलेगा। इस मौके पर पीआईबी रांची के कार्यालय प्रमुख ओंकार नाथ पांडेय एवं क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी गौरव कुमार पुष्कर भी मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *