
रांची। वरीय पुलिस उपाधीक्षक( मुo) प्रथम, रांची अमर पांडेय के द्वारा थाना प्रभारी, कांके एवं कांके थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी के साथ राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय,सेमरटोली,कांके में निषिद्ध मादक पदार्थों के सेवन, ख़रीद बिक्री के विरुद्ध झारखंड सरकार के द्वारा चलाये जा रहे मुहिम को लेकर स्कूली बच्चों के मध्य जागरूकता अभियान चलाया गया एवं वहाँ उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित किया गया। उपस्थित विद्यार्थियों को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव एवं दंडनीय प्रावधान के संबंध में अवगत कराया गया। इसके साथ ही निषिद्ध मादक पदार्थों के ख़रीद बिक्री, भंडारण के रोकथाम हेतु सरकार की नई नीति एवं उसमे घोषित पुरस्कार राशि के संबंध में भी अवगत कराया गया तथा मानस पोर्टल 1933 टोल फ्री नंबर के संबंध में जागरूक किया गया।
विद्यार्थियों को यातायात नियमों के बारे में विस्तारपूर्वक बताते हुए सड़क पर सुरक्षित आवागमन एवं उसके अनुपालन के संबंध में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को मादक पदार्थ के सेवन ना करने एवं लोगों को जागरूक करने के संबंध में शपथ दिलायी गई।



