
लोहरदगा । बुधवार को भंडरा-बेड़ो बॉर्डर स्थित पांडेपरा चट्टी के समीप बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार से आ रही एक अपाची बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई।टक्कर इतनी भीषण थी कि बिजली का पोल अपनी जगह से उखड़कर जमीन पर गिर पड़ा।हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।घटना में बाइक सवार दो युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया,जबकि गंभीर रूप से घायल दो अन्य युवकों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायलों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मृतकों और घायलों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz


