
गिरिडीह । मधुबन थाना अंतर्गत छछंदो पंचायत के तिरिलटांड़ गांव में अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर एक दंपती की हत्या कर दी। घटना में 35 वर्षीय पतिया हांसदा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी परणी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने दंपती पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। चिकित्सकों ने पतिया हांसदा को मृत घोषित कर दिया, जबकि परणी देवी को गंभीर स्थिति में धनबाद रेफर किया गया था।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz


