
रांची। रांची की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु पुलिस अधीक्षक यातायत,रांची राकेश सिंह द्वारा शहीद अल्बर्ट एक्का चौक से लेकर सुजाता चौक तक के छोटे-बड़े सभी दुकानदारों के साथ एक बैठक किया गया l बैठक के दौरान सड़क किनारे गैर कानूनी पार्किंग करने,दुकान लगाने एवं अन्य अतिक्रमण के संबंध में विशेष चर्चा की गई l रांची नगर के यातायात व्यवस्था को सुगम करने के लिए सभी से सलाह लिया गया और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया l दुकानदारों को सख्त निर्देश दिया गया कि अपने दुकान के सामने कोई रेडी ,ठेला या अन्य दुकान ना लगवाए और आने वाले ग्राहकों का वाहन भी सुंयोजित ढंग से रोड किनारे लगवाए ताकि पैदल चलने वाले यात्रियों के मार्ग खाली रहे l पुलिस अधीक्षक द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि नियमों के उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी l बैठक में पुलिस उपाधीक्षक यातायात रमाकांत रजक, थाना प्रभारी और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे l


