पलामू)। चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर सेमरटाड़ मोहल्ले में मंगलवार सुबह एक युवक का शव उसके घर से संदिग्ध परिस्थिति में बरामद किया गया। मृतक की पहचान सेमरटाड़ निवासी 25 वर्षीय पंकज चंद्रवंशी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने सुबह शव मिलने की सूचना चैनपुर थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।  स्वजनों का कहना है कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। हालांकि, पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के पीछे कारण क्या है और क्या यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य वजह भी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *