
रांची। झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण SIR पर बड़ा अपडेट में कहा, ‘सभी मतदान केंद्रों आज 23 मई को उन मतदाताओं की सूची प्रकाशित की गई है। जिनका मिलान आधार वर्ष 2003 की मतदाता सूची में उनके पते से नहीं हुआ है। इस सूची में उनके संबंधित बूथ-स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) के नाम और नंबर भी मुद्रित होंगे ताकि मतदाता अपने पुराने पते का मिलान कराने के लिए उनसे संपर्क कर सकें।’ कांटा टोली राजकीय मध्य विद्यालय और वाईएमसीए में मतदाताओं की भीड़ देखी गई है।
लिस्ट में नाम है तो मैपिंग कराना होगा
बूथ पर बैठी बीएलओ ने अपने मतदाताओं से कहा कि आपका नाम और वोटर आईडी कार्ड को इस जो लिस्ट अभी यहां पर टंगा हुआ है उसे लिस्ट से मिलान कर लीजिए ।
अगर इस लिस्ट में आपका नाम नजर आ रहा है तो समझिए आपका मैपिंग नहीं हुआ है और अगर इस लिस्ट में आपका नाम नहीं है तो समझिए कि आपका मैपिंग हो गया है, आप अपने एपिक नंबर से जांच कर सकते हैं। जानकारी हो कि 2003 के वोटर लिस्ट में जिसका नाम है उसका मैपिंग होगा।
*बीएलओ चेक करेंगे झारखंड में वोटर लिस्ट
उन्होंने कहा कि झारखंड में 2,64,89,777 मतदाताओं के विवरण का सत्यापन बीएलओ द्वारा किया जाएगा, जो प्रत्येक मतदाता के निवास पर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे।
झारखंड में एसआईआर कवायद में लगे बीएलओ की संख्या 29,571 है, जबकि विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए की अद्यतन संख्या 21,644 है। बीएलओ के लिए प्रशिक्षण और तैयारी का काम 20 से 29 जून तक आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद 30 जून से 29 जुलाई तक घर-घर जाकर सत्यापन किया जाएगा। मतदाता सूची का मसौदा पांच अगस्त को प्रकाशित किया जाएगा, जबकि दावे और आपत्तियां पांच अगस्त से चार सितंबर के बीच दर्ज की जा सकती हैं।
बहुत लोगों का छूटेगा नाम
सभी राजनीतिक दलों को भी कहा गया है कि वह अपने बूथ लेबल पर काम करें और अपने वोटरों का नाम ना छूटे इसका सुनिश्चित किया जाए, लेकिन वर्तमान स्थिति यह है कि चाहे वह नामकुम अंचल क्षेत्र का लोवाड़ीह स्थित सेंत फ्रांसिस स्कूल , कांटा टोली एरिया का राजकीय मध्य विद्यालय कांटा टोली चौक , वाईएमसीए या इसके अलावा कर्बला चौक , बहु बाजार, इन बूथों में देखा गया है कि राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ता नहीं के बराबर हैं। भाजपा के कार्यकर्ता देखे जा रहे हैं , जो आपने लोगों को मदद कर रहे हैं। वहीं जो लिस्ट देखी जा रही है, उसमें काफी लोगों का नाम छूटा हुआ नजर आ रहा है।
उपायुक्त ने कहा
रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि सभी बूथों पर आज बीएलओ मैपिंग कर रही है, जिनका मैपिंग नहीं हुआ वह मैपिंग कर ले कोई छूटना ना चाहिए, यह प्राथमिकता में और अगर बीएलओ समय पर नहीं पहुंचती है या बीएलओ के कारण किसी का नाम छूट जाता है तो आगे भी आपको एक मौका दिया जाएगा । कोई बीएलओ अपने क्षेत्र के कोई मतदाता न छूटे, इसका ख्याल रखें नहीं तो शिकायत मिलने पर भी कार्रवाई की जाएगी।



