
लातेहार: महुआडांड़ प्रखंड क्षेत्र के अम्बाटोली गांव में बिजली की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान फिलीसीता बेगं, पति इग्नासियुस कुजूर, निवासी ग्राम अम्बाटोली के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला घर के बाहर कपड़ा सुखाने का काम कर रही थी। इसी दौरान वह अचानक बिजली की चपेट में आ गई,जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद परिजन एवं ग्रामीणों ने महिला को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। इधर, बिजली विभाग की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया।विभाग की ओर से बताया गया कि आवेदन एवं आवश्यक रिपोर्ट प्राप्त होते ही पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


