ब्राउन शुगर सप्लायर चेतावनी के बाद नहीं सुधरे तो, घर का दस्तावेज में रहेगी कमी तो होगा बड़ा एक्शन

जेल से छूटकर आये अपराधियों और अभियुक्तों पर पुलिस की है कड़ी नजर

परवेज़ कुरैशी

रांची। रांची शहर को नशा मुक्त बनाने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन पुरी शिद्दत के साथ बैठक कर रहे हैं और सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वह अपने अपने क्षेत्र में लगातार अभियान चलाएं और जो भी ब्राउन शुगर, ड्रग्स ,कोकीन, गांजा, अफीम जैसे अन्य नशीली पदार्थों का अवैध धंधा कर रहा है, करा रहा है सप्लायर है , खरीद बिक्री करता है, उस पर अभिलंब कड़ी कार्रवाई की जाए। स्कूल, कालेज, लाज, चौक चौराहो , रेलवे स्टेशन,बस अड्डा, एयरपोर्ट, होटलों, रेस्टोरेंट, बार, दारू अड्डा, खुले मैदान, चाहरदिवारी के पीछे , गली मुहल्ले में कहीं रात्रि अड्डा बाजी होती है नशा सेवन हो रहा है वहाँ छापा मारे और पकड़े जरुरत पड़े तो परिजन को बुलाकर बात करें।

पुलिस पदाधिकारियों की माने तो

पुलिस सूत्रों का कहना है कि रांची की किसी मुहल्ले बस्ती में सड़क किनारे ऑटो, ई रिक्शा, ढ़ेला लगा रहता है बड़ी गाड़ी को आने जाने या इमरजेंसी सेवा के दौरान खासकर रात्रि में दिक्कत नहीं हो इसक ध्यान इन ऑटो, ई रिक्शा मालिक को रखना है और ऑटो, ई रिक्शा में नौ बजे रात्रि के बाद अगर कोई अड्डा बाजी करते पकड़े गये तो सिधे जेल होगी, संदिग्ध लगने पर आपकी गाड़ी भी जब्त हो सकती है, इसलिए अभी से सावधान हो जाए।
आगे यह भी सूचना है कि नशे के धंधे कर रहे हैं और जेल से छूटने के बाद फिर उसी में संलिप्त हो रहे हैं तो उसके घर – जमीन की कागजात की जांच कराई जायेगी अगर कागजात सही नहीं पाए गए तो उन जमीन पर बने घरों को भी बुलडोजर चला कर तोड़ने की तैयारी हो रही है और बहुत जल्द यह दृश्य देखने को भी मिलेगा। आपने किरायेदार रखा है तो उसका आधार कार्ड, वोटर आईडी की छाया प्रति , फोटो, फोन नंबर अप जरूर रखे और अपने थाना को भी इसकी जानकारी दें ताकि बाद कोई गलती नहीं हो सके।
इसलिए नशा के धंधा में जुड़े हुए युवक युवतियां हैं वे सुधर जाएं और उसके परिजन भी अपने बच्चों पर विशेष ध्यान दें, नहीं तो बड़ी मुसीबत में पढ़ सकते हैं।

जेल से छूटने वाले पर पुलिस की नजर

हाल के दिनों में जो भी जेल से निकलकर बाहर आए हैं उस पर और उसके साथियों पर पुलिस पैनी नजर है। पुलिस का मुख्य उद्देश्य यही है की जो जेल से जो बाहर आए हैं , वह फिर किसी घटना को अंजाम नहीं दे सके, कोई विवाद उत्पन्न विधि व्यवस्था नहीं बिगाड़े, जिस जुर्म में जेल गया उसे दोहराने की कोशिश न करें, अगर ऐसे लोगों की किसी तरह का हरकत नजर आती है तो थाना उसे तुरंत बुलाकर हिरासत में लेकर पूछताछ करें, संदिग्ध लगने पर उसे तुरंत जेल भेजने का काम करेगी, इसके अलावा वारंटी और जो फरार अभियुक्त है ऐसे लोगों पर भी पुलिस छापेमारी कर उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का काम करें। साथ ही आम लोगों से पुलिस की अपील है कि ऐसे संदिग्ध लोगों पर नजर बनाए रखें और पुलिस को तुरंत सूचना दें।

इन क्षेत्रों में चला अभियान

अरगोड़ा थाना ने वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशाखोरी और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। यह अभियान दारू दुकान के आस पास हो रही अड्डाबाजी और संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से किया गया। अभियान का नेतृत्व अरगोड़ा थाना प्रभारी अनिल तिवारी ने किया, जिसमें पुलिस टीम ने क्षेत्र में गश्त कर लोगों को अनावश्यक भीड़ नहीं लगाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की सख्त हिदायत दी। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों की जांच-पड़ताल की तथा आसपास के क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की बात कही।थाना प्रभारी ने कहा कि नशे और अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल बना रहे।

लोअर बाजार थाना क्षेत्र

वहीं दूसरी तरफ लोअर बाजार थाना प्रभारी लव कुमार सिंह ने भी कर्बला चौक और डोमटोली के आसपास नशा के खिलाफ अभियान चलाया , हर एक व्यक्ति को जागरूक किया और बताया कि ब्राउन शुगर या किसी भी तरह का नशा करना न सिर्फ सेहत के लिए खतरनाक है बल्कि पूरे परिवार को परेशानी में डालता है और समाज को खोखला कर रहा है , सभी को सतर्क हो जाए । आगे कहा है कि मेरे क्षेत्र में अगर कोई ब्राउन शुगर सप्लायर है तो सुधर जाए नहीं तो जेल तो भेजेंगे ही घर जमीन का कागजात भी जांच किया जायेगा त्रुटि मिला तो बड़ा एक्शन लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *