रांची। नगर पुलिस अधीक्षक पारस राणा ने बताया कि डोरण्डा थाना क्षेत्र अतर्गत वाजपेयी पथ स्थित एक बंद घर में अज्ञात अपराधियों द्वारा करीब पाँच लाख की जेवरात एवं पचॉस हजार रुपये नकद चोरी करने की घटना को अंजाम दिया गया है। इस संबंध में डोरण्डा थाना काण्ड सं0-121/26, 08.05.26, धारा-305 भा०न्या०स० दर्ज है। इस कांड का उद्भेदन करने एवं काण्ड में संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्‌तारी हेतु पुलिस उपाधीक्षक हटिया रांची के नेतृत्व में एक टीम गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा छापामारी कर काण्ड में संलिप्त अपराधकर्मी 1- मो० नकीब (सोनार) 2- मो० सारूफ उर्फ शाहरूफ 3- मो० सिम्बाज 4 मो0 जैद 5- मो० सैफ उर्फ सैम 6- मो० कैफ उर्फ चुसू को गिरफ्तार किया गया है एवं (7) विधि-विरूद्ध किशोर को निरूद्ध किया गया है। गिरफ्तार अप्राथमिकी अभियुक्तों के निशानदेही पर छापामारी कर चोरी का जेवरात को बरामद किया गया है साथ ही गिरफ्तार अभि० मो० नकीब (सोनार) एवं मो० सैफ उर्फ सैम के मोबाईल में चोरी का जेवर खरीद-बिक्री करने का चैट भी पाया गया है।2. सैमसंग कंपनी का मोबाईल फोन-01 सारूफ गद्दी के पास से,
सोनें की मंगलसूत्र का 01 लॉकेट, वजन 3.450 ग्राम, सोने की कान का बाली-01 जोड़ा लठी लगा हुआ, वजन 2.470 ग्राम, सोने को नोजपीन-04 पीस, वजन 0.810 ग्राम, चांदी का बेरा-04 जोड़ा, वजन 43.230 ग्राम,
चांदी का बिछिया-01 जोड़ा, वजन 4.260 ग्राम, चांदी का कमर खोसनी-01, वजन 16.650 ग्राम,चांदी की बिछिया 01 पीस, वजन 2.590 ग्राम, चांदी का लॉकेट-01 पीस, वजन 3.350 ग्राम, पोको कंपनी का मोबाईल फोन-01 पीस जिसके पीछे स्टीकर लगा हुआ। मो० सिम्बाज के पास से, चांदी का कमर खोसनी-01, वजन 19.10 ग्राम, चांदी की बिछिया – 07 पीस, वजन 16.30 ग्राम, चांदी का बेरा-01 पीस, वजन 19.830 ग्राम, रेडमी कंपनी का मोबाईल फोन-01
मो० सैफ उर्फ सैम के पास से, सोने को कान का लटकन (झुमका) -01 पीस, वजन 2.290 ग्राम, सोन का नाजरीन-01 पीस, वजन 0.130 ग्राम, आई0फोन 15 मोबाईल-01, मो० कैफ के पास से, सोने को रिंग-01 जोड़ा, वजन 0.560 ग्राम, विधि विरूद्ध किशोर के पास से चांदी का पायल-02 जोड़ा, वजन 65.590 ग्राम, चांदी का कमर बंद-01, वजन 18.910 ग्राम, चांदी का बिछिया-01 पीस, वजन 1.210 ग्राम बरामद गया।

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी का नाम

प्रमोद कुमार मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक हटिया, रांची । पच०नि० दिपिका प्रसाद, पु०नि० सह थाना प्रभारी डोरण्डा, ,पु०अ०नि० आजाद अंसारी, डोरण्डा, पु०अ०नि० रितेश कुमार पाण्डेय, डोरण्डा , पु०अ०नि० रीना दास, डोरण्डा , पु०अ०नि० रितेश कुमार महता, डोरण्डा , पु०अ०नि० पवन कुमार यादव, डोरण्डा थाना शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *