पलामू । पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों और थाना प्रभारियों का फेरबदल किया है, इस संबंध में एसपी कार्यालय द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है. इस नए आदेश के तहत सौरव चौबे को छत्तरपुर थाना का नया प्रभारी बनाया गया है, जबकि लालजी को चैनपुर थाने की कमान सौंपी गई है. इसी तरह अनिल विद्यार्थी को पाटन थाना, दीपक सिंह को पांकी थाना, प्रदीप शर्मा को पिपरा थाना और नीरज कुमार को नौडीहा बाजार थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है इसके अतिरिक्त सदर थाने की जिम्मेदारी अफजल अंसारी को दी गई है, देवरी थाना में राजू गुप्ता, हैदरनगर थाना में तंजीलुल मनान और सतबरवा थाना में प्रदीप कुमार को प्रभारी बनाया गया है. वहीं नौगरा ओपी की कमान सुशील उरांव को सौंपी गई है. महिला थानों की सुरक्षा और विधि व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से छत्तरपुर महिला थाना में रूपा बाखला, टाउन महिला थाना में पार्वती कुमारी और हुसैनाबाद महिला थाना में मुन्नी कुमारी को थाना प्रभारी के रूप में पदस्थापित किया गया है. पुलिस अधीक्षक ने सभी नवनियुक्त थाना प्रभारियों को अविलंब अपने नए गृह थाने में योगदान देने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *