रांची । वरीय पुलिस अधीक्षक रांची राकेश रंजन ने जनगणना 2026 की प्रथम चरण ‘आवास गणना’ के शुभारंभ पर अपने आवास के कार्यालय कक्ष में स्व-गणना (Self-Enumeration) का फॉर्म भरकर अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज की। वरीय पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर सभी रांची वासियों के साथ-साथ अपने सभी अधीनस्थ पुलिस बल को भी स्व-गणना की सुविधा का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया । उन्होंने se.census.gov.in वेबसाइट का लिंक शेयर करते हुए कहा कि जो व्यक्ति स्वयं ऑनलाइन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे इस लिंक के माध्यम से आसानी से स्व-गणना पूर्ण कर सकते हैं। इससे समय की बचत होगी और प्रक्रिया और अधिक सुगम बनेगी।
जनगणना देश के समग्र विकास की आधारशिला है। इसके माध्यम से प्राप्त सटीक और विश्वसनीय आंकड़े केंद्र व राज्य सरकारों को योजनाओं के प्रभावी निर्माण, संसाधनों के उचित वितरण तथा अंतिम व्यक्ति तक विकास की पहुंच सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जनगणना के आंकड़ों पर ही विधि व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार, पेयजल, बिजली और आधारभूत सुविधाओं की योजनाएं तैयार की जाती हैं ।

मुख्य अपीलें:
जनगणना टीम के आने पर पूर्ण सहयोग दें।सभी जानकारी सही और पूर्ण रूप से दें।यदि संभव हो तो स्व-गणना (Self-Enumeration) का विकल्प चुनें।
इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *