पलामू जिले के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के रेडमा ओवरब्रिज पर एक बाइक रेलिंग से टकरा गई. जिससे दो युवकों की मौत हो गई. यह घटना रविवार के अहले सुबह की है. मृतकों की पहचान पलामू के चैनपुर थाना के रहने वाले आनंद कुमार और मिंशु कुमार के रूप में हुई है. टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने घटना की पुष्टि की है. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक से पलामू के लेस्लीगंज के इलाके में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे. इसके बाद जब वह शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहा था तो टाउन थाना क्षेत्र के रेडमा ओवरब्रिज पर उसकी बाइक रेलिंग से टकरा गई. इस दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

इधर, स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी टाउन थाना को दी. मामले की जानकारी मिलने के बाद पेट्रोलिंग की टीम भी मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को अस्पताल भेजा था. दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में शुरू किया गया है. घटना की जानकारी मिलने बाद बड़ी संख्या में परिजन एवं चिंतक अस्पताल में पहुंचे हैं. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *