रांची। झारखण्ड पुलिस सर्विस एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर कुमार पाण्डेय ने झारखण्ड पुलिस सर्विस एसोसिएशन की तरफ से प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया है कि दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित शीषर्क में “राज्य के 14 कोषागारों से सेंधमारी, डीएसपी और पुलिसकर्मियों समेत 614 शिक्षकों व फोर्थ ग्रेड कर्मियों ने फर्जी ढंग से निकाला दोहरा वेतन” से संबंधित प्रकाशित समाचार के संबंध में यह कहना है कि प्रधान महालेखाकार (लेखा) झारखण्ड के द्वारा संपादित अंकेक्षण अवलोकन के क्रम में पलामू जिला में पूर्व एवं वर्तमान में पदस्थापित पुलिस उपाधीक्षकों नामतः मुकेश कुमार महतो, मणिभूषण प्रसाद (सेवानिवृत), मो० नौशाद आलम, राजेश यादव (परिक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक) के वेतन खाते में वित्तीय वर्ष 2023-2024 में दोहरा मंहगाई भत्ता के एरियर रकम के भुगतान पर आपति प्रकट की गई है, जिसकी जाँच प्रक्रियाधीन है। उल्लेख करना है कि वेतन खाते में DA एरियर लगभग 6,000/-रू० अथवा उससे कम की राशि है, जो उक्त पुलिस उपाधीक्षकगण के वेतन की तुलना में काफी अल्प रकम है। इस प्रकार के वेतन खाते में हुए भुगतान के मामले का उक्त पुलिस उपाधीक्षकगण के व्यक्तिगत संज्ञान में आने पर सभी पुलिस उपाधीक्षकगण द्वारा ट्रेजरी चलान के माध्यम से संबंधित रकम जमा कर दी गई है। एरियर राशि के भुगतान की प्रकिया प्रथम दृष्टया लिपिकीय / लेखा भूल प्रतीत होती है, जिसकी जाँच भी की जा रही है एवं फलाफल भी निकट भविष्य में आने की संभावना है। ऐसी स्थिति में विभिन्न समाचार पत्र/मीडिया में प्रसारित की जा रही यह खबर कि पुलिस उपाधीक्षकों द्वारा दोहरा मासिक वेतन अपने खाते में प्राप्त किया गया है, सत्य नहीं है। निश्चित रूप से इस प्रकरण में दोषी कर्मियों को जाँच दल द्वारा चिन्हित किया जाएगा। समाचार प्रसारण से पूर्व तथ्यों का प्रतिसत्यापन एवं पुलिस उपाधीक्षकों का पक्ष लिया जाना अत्यंत आवश्यक है।
अमर कुमार पाण्डेय (अध्यक्ष) झारखण्ड पुलिस सर्विस एसोसिएशन
संजय कुमार उपाध्यक्ष, महासचिव बुधराम उराँव, संयुक्त सचिव मो० प्रवेज आलम, कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *