
रांची। भारत में प्रतिभा की कमी नहीं है और जब ऑफ-बीट खेलों या फिर तैराकी जैसे हुनर की बात आती है तो इसमें पिछले कई सालों से भारतीय प्रतिभाओं ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इसकी एक झलक झारखंड में देखने को मिल गई है। राज्य की राजधानी रांची के रहने वाले 7 वर्षीय मास्टर इशांक ने श्रीलंका और भारत के बीच स्थित दुर्गम पाक स्ट्रेट को तैरकर पार कर लिया और वो ऐसा करके उन्होंने दुनिया के सबसे कम उम्र के तैराक बनने का गौरव हासिल किया और नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। इंशांक ने लगातार 9 घंटे और 50 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद ये उपलब्धि हासिल की है। इशांक ने 29 किमी की दूरी तय कर इतिहास रचा है। इशांक दोपहर 1 बजकर 50 मिनट में धनुषकोडी के अरिचलमुनाई (भारत) पहुंचे। जैसे ही उन्होंने रामेश्वरम की रेत पर कदम रखा, वहां मौजूद पदाधिकारियों ने इशांक का स्वागत किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड तमिलनाडु के जय जशवंत के नाम था। उन्होंने 10 वर्ष की उम्र में 28 मार्च 2019 को श्रीलंका के तलाईमन्नार से रामेश्वरम (धनुषकोड़ी) तक 30 किमी की पाक जलडमरू मध्य की दूरी को 10 घंटे 30 मिनट में तैरकर पार किया था। इशांक की इस सफलता ने तमिलनाडु के तैराक जय जशवंत का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड जय जशवंत के नाम दर्ज था, जिन्होंने 28 मार्च 2019 को 10 वर्ष की उम्र में श्रीलंका के तलाईमन्नार से रामेश्वरम (धनुषकोड़ी) तक की 30 किलोमीटर की दूरी को 10 घंटे 30 मिनट में तैरकर पार किया था।


