रांची। दो टीपीसी के सक्रिय सदस्यों की गिरफ्तारी करने के बाद ग्रामीण एसपी रांची गौरव गोस्वामी ने पत्रकारों को बताया कि एक व्यपारी से दस लाख की रंगदारी मांगी गई थी, इस केस के उदभेदन के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देश पर छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आगे उन्होंने बताया कि ओरमांझी थाना अन्तर्गत एक व्यवसायी से टीपीसी संगठन के नाम पर दस लाख (10,00,000 / -) रंगदारी की मॉग किया गया था, इस संबंध में ओरमॉझी थाना कांड सं0-58/ 26, दिनांक-17.04.26 धारा-308(4) भान्यासं दर्ज किया गया। इसके लिए पुलिस उपाधीक्षक सिल्ली रॉची के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कर्ँवाईं करते हुए तकनीकी शाखा के मदद से ईरबा गोलचक्कर के नजदीक स्थित शालीमार नर्सरी के पास संदिग्ध अवस्था में खड़े 02 व्यक्तियों की घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया गया तो दोनों व्यक्तियों ने पुलिस को देखकर भागने लगे, भाग रहे व्यक्तियों को पुलिस टीम के द्वारा खदेड़कर पकड लिया गया। पकडाये व्यक्तियों का नाम-पता पूछने पर अपना नाम समरित गंझू उर्फ मलिंगा उर्फ अरूण एवं 2 सानू उरॉव उर्फ सन्नी बताया गया। पकड़ाये उग्रवादी समरित गंझू की तलाशी लेने पर उसके कंधे पर टांगे गये काले रंग के बैग से 01 देशी कट्टा, 01 मैगजीन, 02 मोबाईल, 01 राउटर 02 सीम (इसके धमकी देने वाला सीम भी शामिल), 01 पावर बैंक, 04 डाटा केवल को बरामद करते हुए विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार उग्रवादियों से पूछताछ करने पर इनकें द्वारा ओरमॉझी थाना क्षेत्र के व्यवसायियों के साथ-साथ हजारीबाग, रामगढ एवं चतरा के व्यवसायियों से धमकी देकर लेवी मांगने की बात स्वीकार किया गया है। इस संबंध में अलग से एक कांड अंकित कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है ।

अरूण का अपराधिक इृतिहासः 1. मांडू थाना कांड सं०-371/ 16 धारा- 385 / 387 / 120 (बी) भा0द0वि0 एवं 27 शस्त्र अधि० 2. पिपरवार थाना कांड सं0-38/ 22 दिनांक-17.0822, धारा-385/ 387/ 34 भा०द०विo एवं 17 सी०एलoए0 एक्ट 3. पतरातु (भुरकुंडा) थाना कांड सं०-135/ 24, धारा-385/ 387 / 427/435/ 379 भा०द०वि0 एवं 25(1-8) / 26/35 शस्त्र अधि० 4 पतरातु (भुरकुडा) थाना कांड सं०-141/24. धारा-385 / 387 /34 भा०द०वि० एवं 25(1-B)/ 26 / 35 शस्त्र अधिo एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट।
इस छापेमारी में सिल्ली डीएसपी अनुज उरांव, ओरमांझी थाना प्रभारी शशि भूषण चौधरी , पुलिस अनि निरीक्षक सतीश कुमार, नितीश कुमार आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *