रांची। अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित शुभम होटल की छत से देर रात एक युवती ने छलांग लगा दी और बुरी तरह से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए राज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी स्थिति गम्भीर बनी हुई है। युवती कोलकाता के हावड़ा इलाके की रहने वाली है, वह अपने कुछ सहेलियों के साथ रांची आई थी। पुलिस ने बताया कि युवती होटल की छत पर कूदी लेकिन वह दूसरे के घर की छत पर आ गिरी, जिसके बाद मकान मालिक ने गेट खोलवाकर फिर युवती को आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। 20 वर्षीय रानी (बदला हुआ नाम) शुभम होटल में कैसे पहुंची यह जांच का विषय है, पुलिस मामले की छानबीन जारी है। वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा खुद मामले की छानबीन करने करने पहुंचे थे। फिलहाल पूजा की स्थिति ऐसी नहीं है कि उसका बयान लिया जा सके। उसके होश में आने के बाद ही पुलिस की जांच की दिशा और बेहतर होगी।इधर पुलिस के द्वारा होटल का सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया है। जिस समय पूजा छत से कूदी उस दौरान होटल में आधा दर्जन से ज्यादा लड़कियां मौजूद थी। पूजा के छत से कूदते हुए का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिली है।पुलिस अब उन लड़कियों से पूछताछ की तैयारी कर रही है जो रात में होटल में मौजूद थी। सबसे हैरानी की बात तो यह है कि घायल युवती पूजा के पास कोई भी पहचान पत्र नहीं मिला है। सिर्फ इतना बताया जा रहा है कि वह बंगाल की रहने वाली है। संदेह जताई जा रही है कि होटल में कहीं जिस्मफरोशी का धंधा तो नहीं चल रहा था उसी दौरान यह हादसा हुआ है। अन्य लड़कियां भी बाहर की है। पुलिस होटल संचालक से पूछताछ कर सारी जानकारी जुटा रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *