चतरा । झारखंड के हजारीबाग जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों से मुठभेड़ में अब तक की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक दर्ज की है. चतरा और हजारीबाग के सीमावर्ती जंगलों में हुई एक भीषण मुठभेड़ में पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने चार कुख्यात नक्सलियों को मार गिराया है. मौके से AK-47 जैसे अत्याधुनिक हथियार और गोला-बारूद मिला है. इस मुठभेड़ में 15 लाख रुपये का इनामी माओवादी शहदेव महतो मारा गया है. महतो को इलाके में कई बड़ी वारदातों का मास्टरमाइंड माना जाता रहा है. इसके साथ ही सुरक्षाबलों ने महिला नक्सली नताशा को भी ढेर कर दिया है. अन्य दो नक्सलियों की शिनाख्त की जा रही है. पुलिस प्रशासन को खुफिया सूचना मिली थी कि चतरा-हजारीबाग सीमा पर नक्सलियों का एक बड़ा दस्ता किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के इरादे से इकट्ठा हुआ है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया. सुरक्षा बालों ने मौके पर जाकर नक्सलियों की घेराबंदी कर दी. खुद को घिरा हुआ देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला. घंटों तक चली भीषण मुठभेड़ में चार नक्सली मौके पर ही ढेर कर दिए गए. कुछ नक्सलियों के घायल होने की खबर है.  एनकाउंटर के बाद घटनास्थल पर सर्च अभियान के दौरान AK-47 जैसे अत्याधुनिक हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हुआ. इसके अलावा नक्सली साहित्य और दैनिक इस्तेमाल की चीजें भी मिली हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *