
अनगड़ा:- खिजरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अनगड़ा प्रखंड के नवागढ़ पंचायत के मैनिछापर गांव में, माननीय खिजरी विधायक राजेश कच्छप के अनुशंसा पर स्वीकृत 25 केवी क्षमता का नया बिजली ट्रांसफार्मर का गुरुवार को फीता काटकर उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं पंचायत समिति सदस्य फाल्गुनी शाही मुण्डा उपस्थित रहीं। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को सुचारू एवं विश्वसनीय बनाने के लिए खिजरी विधायक राजेश कच्छप जी अत्यंत संवेदनशील हैं। आवेदन मिलते ही तुरंत नए ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कि गई, जो खिजरी क्षेत्र में एक सराहनीय पहल और सकारात्मक उदाहरण है। उन्होंने बताया कि विगत 12 दिनों से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित थी, जिसे खिजरी विधायक राजेश कच्छप द्वारा गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाकर ग्रामीणों को अंधेरे से स्थायी रूप से दूर कर दिया गया है। बिजली बहाल होने से ग्रामीणों में काफी खुशी का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि श्रवण कुमार मुण्डा, पंचायत अध्यक्ष शनिचरवा बेदिया, वार्ड सदस्य एतवा बेदिया, समाजसेवी विवेकानंद शाही, मुकुंद भोगता, बिहारी भोगता, रमेश भोगता, राजेश भोगता, जगनू भोगता, जतरू भोगता, राधान भोगता, सोनिया देवी, बालो देवी, सीता देवी, बलराम भोगता सहित स्थानीय ग्रामीणों की भारी संख्या में उपस्थिति रही।यह कार्य क्षेत्र के बुनियादी विकास और ग्रामीणों की दैनिक सुविधा को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय कदम साबित होगा।


