रांची। झारखंड में 11वीं के नतीजे जारी कर दिया है। जैक झारखंड अकादमी काउंसिल ने मंगलवार को रिजल्ट जारी किया और आंकड़े चौंकाने वाले रहे कुल 99.12% छात्र प्रोन्नत हुये हैं, 3.61 लाख में से 3.55 लाख से ज्यादा छात्रों को अगली कक्षा में भेजा गया। पिछले साल के मुकाबले इस बार रिजल्ट और बेहतर रहा, जिसने शिक्षा व्यवस्था में सुधार के संकेत दे दिये हैं। रांची स्थित मुख्यालय में रिजल्ट जारी करते हुये अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के योगदान को इसका श्रेय दिया। साथ ही कम अंक लाने वाले छात्रों को भी हौसला बनाये रखने की सलाह दी। अब नजर 10वीं और 12वीं के रिजल्ट पर है, जो अगले सप्ताह आने की उम्मीद है। वहीं 8वीं और नौवीं का रिजल्ट भी इसी सप्ताह आने की बात कही जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *