रांची। वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने शहर में अपराध नियंत्रण व थानों में मैनपावर की कमी दूर करने और लंबित मामलों के अनुसंधान में तेजी लाने के लिए पुलिस लाइन में तैनात 10 सब इंस्पेक्टर स्तर के पुलिस कर्मियों की पोस्टिंग अलग-अलग थानों में कर दी गई है। तीन दारोगाओं की पोस्टिंग सुखदेवनगर थाना में की गई है। वहीं लालपुर थाना को भी दो नये अफसर मिले हैं। धुर्वा, पंडरा, अरगोड़ा, चान्हो और नगड़ी थाना में भी एक-एक सब इंस्पेक्टर भेजे गये हैं।

कौन दारोगा किस थाना में:

दिवाकर कुमार सिंह सुखदेवनगर थाना, संतोष कुमार यादव सुखदेवनगर थाना,
लूसी रानी सुखदेवनगर थाना, गोल्डी भगत धुर्वा थाना, उपेंद्र कुमार दास पंडरा थाना, स्वरूप भंडारी अरगोड़ा थाना, दीपक कुमार सिन्हा लालपुर थाना, सरोज बिरुवा लालपुर थाना, अनुज प्रसाद यादव चान्हो थाना, भवेश कुमार रवानी नगड़ी थाना में जगह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *