गढ़वा शहर में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बना हुआ है. दो दिन पहले एसडीएम और गढ़वा पुलिस नेचार नामचीन होटलों में छापेमारी अभियान चलाया था. इस दौरान देह व्यापार के धंधे में शामिल14 जोड़े आपत्तिजनक हालात में पकड़े गए थे. इनमें से चार जोड़े प्रेमी-प्रेमिका थे. पुलिस जब सभी आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी कर रही थी, तभी चार जोड़ो के अभिभावकों ने पुलिस के समक्ष अपने बेटे और बेटियों की शादी करने को तैयार हो गए. फिर चट मंगनी पट व्याह वाली यह कहावत चरिथार्थ हो गई. पुलिस ने जैसे ही प्रेमी और प्रेमिका को बॉन्ड भरवा कर छोड़ा, थाना के बाहर निकलते ही सभी प्रेमी और प्रेमिकाओं ने तुरंत सड़क पर ही एक दूसरे को वरमाला डाला और शादी रचा ली. सड़क पर हुई इन प्रेमी युगल की शादी शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है.ना बारात की जरूरत पड़ी, ना ही बारतियों की और ना ही पंडित की. थाने से अनुमति मिलते ही इन जोड़ों ने बिना किसी पारंपरिक रीति-रिवाज के सड़क को ही मंडप मानकर शादी रचा ली. लड़कों ने अपनी प्रेमिकाओं की मांग में सिंदूर भरकर उन्हें सात जन्मों तक पत्नी मान लिया. इस दौरान न कोई मंडप था, न पंडित और ना ही कोई डीजे—फिर भी यह शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बन गई. स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की है. उनका कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से समाज में गलत संबंधों पर रोक लगेगी और लड़कियों के साथ खिलवाड़ करने वालों को सबक मिलेगा. लोगों ने यह भी कहा कि गढ़वा पुलिस और प्रशासन ने सकारात्मक संदेश दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *