रांची। 06.04.2026 दिन-सोमवार प्रातः 11.00 बजे से 4 बजे तक, निगम हॉल में “शहर में होने वाली संभावित जल समस्या एवं निराकरण” के लिए पहली बैठक संपन्न हुई।
इस अवसर सभी वार्ड पार्षदों ने अपने वार्डों के आम जनमानस की पानी से जुड़ी समस्याओं से महापौर, उपमहापौर एवं संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया। इसी क्रम में निगम जलापूर्ति शाखा, पेयजल एवं स्वच्छता एवं JUIDCO के अधिकारियों ने अपनी अपनी जवाबदेही तय करते हुए हर समस्या से आम जनता को उबारने हेतु उचित कदम उठाने की बात कही।
इस अवसर पर महापौर रोशनी खलखो ने सभी वार्ड पार्षदों से उनकी समस्याओं को समझते हुए सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को अविलंब सभी जनसमस्याओं का निराकरण करने की बात कही।
साथ ही शहर के सभी लीकेज पाइपलाइन, खराब HYDT, खराब पड़े चापानल को अविलंब ठीक करने, जाम पड़ी नालियों की सफाई तथा टैंकरों से सभी वार्डों में पीने के पानी की समुचित व्यवस्था कराने का निर्देश दिया।
तथा सभी विभागों के अधिकारियों को सभी पार्षदों के साथ समन्वय बैठाकर कार्य करने का भी निर्देश दिया, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
मौके पर महापौर, उप-महापौर, सभी वार्ड पार्षद, निगम के DMC, AMC, JUIDCO, जलापूर्ति शाखा एवं पेयजल एवं स्वच्छता के संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहें। इस बैठक में वार्ड 11 की पार्षद पानी की समस्या को प्रमुखतः के साथ रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *