राँची। श्रद्धा केरकेट्टा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लोहरदगा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक, लोहरदगा को गुप्त सूचना मिली कि लोहरदगा-चन्दवा रोड से अवैध ब्राउन शुगर का खरीद ब्रिकी हेतु ले जाया जा रहा है।प्राप्त उक्त आसूचना के आलोक में सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई के लिए अजीत कुमार, थाना प्रभारी, कुडू थाना, पुअनि वारिस हुसैन, तकनीकी शाखा, पुअनि रामप्रकाश यादव, बडकी चाँपी पिकेट एवं सशस्त्र बल कुडू थाना के साथ एक छापामारी दल का गठन किया गया। अंचलाधिकारी, कुडू के साथ गठित टीम द्वारा चाँपी चौक, दुर्गा मंदिर के पास चेकिंग के दौरान दो व्यक्ति TVS Rider मोटरसाईकिल में चंदवा की तरफ से से चाँपी की ओर आ रहे थे जो पुलिस को देख कर मोटरसाईकिल घुमाकर भागने का प्रयास करने लगे। छापामारी दल के द्वारा उक्त दोनो लडको को पीछा कर रोका गया एवं पूछताछ करने पर उक्त लडकों के द्वारा अपना नाम 1. मोहित कुमार ग्राम-थाना टोली, थाना-चन्दवा, जिला-लातेहार 2. आयुस कुमार ग्राम-थाना टोली, थाना-चन्दवा, जिला-लातेहार बतलाया। तत्पश्चात अंचलाधिकारी, कुडू के उपस्थिति में विधिवत उक्त दोनो लडकों की तलाशी लिया गया तो 1. मोहित कुमार एवं 2. आयुस कुमार के पास से प्लास्टिक सहित 19 ग्राम अवैध मादक पदार्थ बरामद हुआ। उक्त दोनो लडकों मोहित कुमार एवं आयुस कुमार के द्वारा बताया गया कि बरामद पदार्थ अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर है। बरामद अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की अनुमानित मूल्य 3 लाख 80 हजार रुपए है।तत्पश्चात बरामद सभी अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर को विधिवत जप्त कर अभियुक्त 1. मोहित कुमार 2. आयुस कुमार को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *