रांची । रांची नगर निगम द्वारा शहरी वित्तीय प्रबंधन एवं राजस्व सुदृढ़ीकरण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की गई है। नगर निगम ने संपत्ति कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि करते हुए वर्ष 2013 के लगभग ₹5 करोड़ से बढ़ाकर वर्ष 2026 में लगभग ₹ 101.99 करोड़ का ऐतिहासिक आँकड़ा प्राप्त किया है। यह उपलब्धि सुनियोजित प्रशासनिक सुधारों, तकनीकी नवाचार, प्रभावी निगरानी प्रणाली एवं नागरिक सहभागिता का प्रत्यक्ष परिणाम है।

पिछले 6 माह में विशेष अभियान (नगर आयुक्त के नेतृत्व में)

नगर आयुक्त सुशांत गौरव के नेतृत्व में पिछले 6 माह के दौरान राजस्व वृद्धि को मिशन मोड में लेते हुए कई सशक्त कदम उठाए गए:-

1. व्यापक डोर-टू-डोर सर्वे एवं सत्यापन:-

  • शहर के सभी वार्डों में विशेष अभियान चलाकर अज्ञात एवं छूटे हुए होल्डिंग्स की पहचान की गई।
  • संपत्तियों के भौतिक सत्यापन के माध्यम से टैक्स बेस को मजबूत किया गया।

2. वार्ड-स्तरीय लक्ष्य एवं दैनिक मॉनिटरिंग:-

  • प्रत्येक वार्ड के लिए स्पष्ट राजस्व लक्ष्य निर्धारित किए गए।
  • दैनिक एवं साप्ताहिक समीक्षा के माध्यम से प्रगति की निरंतर निगरानी की गई।
  • कम प्रदर्शन वाले क्षेत्रों में विशेष फोकस ड्राइव चलाए गए।

3. डिजिटल प्रणाली का प्रभावी क्रियान्वयन:-

  • Property Tax Management System के माध्यम से रियल-टाइम डेटा ट्रैकिंग सुनिश्चित की गई।
  • डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देकर पारदर्शिता एवं सुविधा में वृद्धि की गई।

4. बड़े बकायेदारों पर विशेष कार्रवाई:-

  • उच्च बकाया वाले मामलों की पहचान कर विशेष वसूली अभियान चलाया गया।
  • आवश्यकतानुसार नोटिस, दंडात्मक कार्रवाई एवं प्रवर्तन उपाय अपनाए गए।

5. नागरिक सहभागिता एवं जागरूकता अभियान:-

  • विभिन्न माध्यमों (मीडिया, कैंप, वार्ड स्तर पर सूचना) से नागरिकों को कर भुगतान हेतु प्रेरित किया गया।
  • समय पर भुगतान करने वाले करदाताओं को प्रोत्साहित किया गया।

6. फील्ड टीमों की सक्रियता एवं समन्वय:-

  • टैक्स कलेक्टरों एवं फील्ड स्टाफ की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई।
  • टीम-आधारित कार्यप्रणाली से कार्य में गति एवं परिणाम दोनों प्राप्त हुए।

सुधारों के प्रमुख आयाम

  • संपत्ति अभिलेखों का पूर्ण डिजिटलीकरण।
  • प्रत्येक संपत्ति को यूनिक होल्डिंग नंबर प्रदान किया गया।
  • ऑनलाइन, मोबाइल एवं POS मशीन के माध्यम से भुगतान की सुविधा।
  • विभिन्न डेटाबेस के एकीकरण से टैक्स बेस का विस्तार
    पारदर्शी एवं जवाबदेह कर प्रशासन प्रणाली।

राजस्व उपलब्धियों का विवरण
पिछले 5 वर्षों में संपत्ति कर संग्रह

  • वर्ष 2020-21: ₹ 51,35,90,833.48
  • वर्ष 2021-22 : ₹ 58,03,07,444.37
  • वर्ष 2022-23 : ₹ 67,78,04,325.69
  • वर्ष 2023-24 : ₹ 69,71,97,482.18
  • वर्ष 2024-25 : ₹ 83,57,83,341.51
  • वर्ष 2025-26 : ₹ 101.99 करोड़ (इस प्रेस विज्ञप्ति के लिखे जाने तक का आंकड़ा)

▶️ इस वित्तीय वर्ष में ऑनलाइन माध्यम से ₹ 23 करोड़ का राजस्व संग्रहण किया गया।

▶️• आज दिनांक 31 मार्च 2026 का विशेष संग्रह (Single Day Collection):

  • कुल संग्रह : ₹ 1,59,48,283

प्रभाव एवं उपलब्धियां:-

  • संपत्तियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि (लगभग 1 लाख से बढ़कर 2.5 लाख से अधिक)।
  • कर संग्रहण दक्षता लगभग 90% तक पहुँची।
  • नगर निगम की आंतरिक आय में वृद्धि से विकास कार्यों को गति मिली।
  • नागरिक सेवाओं (सफाई, जलापूर्ति, सड़क, प्रकाश व्यवस्था आदि) में सुधार संभव हुआ।

▶️नगर आयुक्त का वक्तव्य:-
नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने कहा है कि यह उपलब्धि नगर निगम की पूरी टीम, टैक्स कलेक्शन एजेंसी एवं नागरिकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में GIS आधारित मैपिंग, उन्नत डिजिटल निगरानी एवं डेटा-आधारित निर्णय प्रणाली को और सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे राजस्व प्रणाली और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनेगी।

रांची नगर निगम का यह मॉडल दर्शाता है कि यदि प्रशासनिक इच्छाशक्ति, तकनीकी नवाचार एवं जनसहभागिता का समुचित समन्वय किया जाए, तो शहरी निकाय अपनी वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ कर नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान कर सकते हैं।

रांची नगर निगम की ओर से इस उपलब्धि के लिए सभी सम्मानित नागरिकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया जाता है। हम विशेष रूप से उन जागरूक नागरिकों को धन्यवाद देते हैं, जो शहर के समग्र विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए संपत्ति कर का नियमित एवं समय पर भुगतान कर रहे हैं। निगम द्वारा संकलित इस राजस्व का उपयोग नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने, तथा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं अधिक आकर्षक बनाने हेतु किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *