
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्टार प्रचारक के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी व गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन असम के डिब्रूगढ़ हवाई अड्डे पहुँचीं। वे आगामी असम विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगी। बता दे कि झारखंड मुक्ति मोर्चा 19 सीटों पर यहाँ कांग्रेस और भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ रही है।


