
परवेज़ कुरैशी
रांची। रांची नगर निगम के 53 वार्डो का चुनाव 23 फरवरी 2026 को संपन्न हो गया । आज 27 फरवरी 2026 है 53 वार्डों के कुल 390 पार्षदों और 11 मेयर प्रत्याशियों का किस्मत का फैसला होना जा रहा है, सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक सुकुरहुटु के न्यू ट्रांसपोर्ट में मतगणना होगी, लेकिन अभी वार्ड 48,49 बूथों की गिनती शुरू हुई है, बाकी तैयारियां जारी है, सुरक्षा के कड़े इंतेजाम है। उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री ने पूरी तरह से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखे हैं, उम्मीद है कि पार्षदों का निर्णय एक ही दिन में हो जायेगा सुबह 11:00 से रुझान आने शुरू हो जाएंगे और कई वार्डों की में पार्षद की जीत की भी घोषणा हो जाएगी।
390 पार्षद प्रत्यशियों का किस्मत का फैसला
रांची नगर निगम क्षेत्र के लिए दाखिल नामांकन पत्रों के लिए 466 लोगों ने नामांकन किया उन पत्रों में से स्क्रूटनी में 76 आवेदन रद्द कर दिए गए थे। इस तरह चुनाव के मैदान में पार्षद पद के लिए 390 आवेदन सही पाए गए थे। इनमें 242 महिला अभ्यर्थी शामिल थी। वहीं मेयर पद पर 19 में से 11 मैदान में थे , सभी का किस्मत का फैसला आज होना है, कि जनता ने अपना जनादेश किन्हे दिया है।
43.39 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मतदान
बता दे की रांची नगर निगम के 53 वार्डों में 10, 27, 727 मतदाताओं को चिन्हित किया गया था, लेकिन मतदान के दिन 4, 45, 922 ही मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। करीब 43.39 प्रतिशत मतदाताओं ने अपना मत का प्रयोग किया । बैलट पेपर से मतदान कराया गया था, इस बार मेयर और पार्षदों का ही सिर्फ चुनाव हुआ। उपाध्यक्ष व डिप्टी मेयर का चुनाव पार्षद चुनेंगे। 53 वार्डों में अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार कुछ नया और बेहतर होगा । साफ, सुथरा और बेहतर छवि और पढ़े लिखे पार्षद को चुनकर जनता लाने के मन में बनाई हुई थी, लेकिन अब देखना यह होगा कि जनता उसमें कितना खरा उतर पाई है। अगर जनता ने लोभ, लालच और पैसे के चक्कर में आकर गलत चुनाव किया है, तो ना सिर्फ खुद, बल्कि पूरे वार्ड को 5 सालों तक समस्याओं में जिस तरह पहले जूझ रही थी, फिर उसी तरह से जूझती रहेगी, क्योंकि अब जनादेश आ चुका है, आज सिर्फ प्रमाण पत्र दिया जाना है।
इन वार्डों पर है सबकी नजर


53 वार्डों में खासकर वार्ड सबसे हॉट वार्ड के लिए जिसकी निगाहें टिकी हुई है, उसमें वार्ड 18 ,16 ,17,11 ,23,22 ,21,32,34, 45 शामिल है। अब देखना यह है कि इन वार्डो में कुछ बदलाव होता है नये पार्षद आते हैं या फिर जनता अपना जनादेश उन्हीं को दिया है, जो पहले भी पार्षद थे, इसके अलावे भी कई ऐसे वर्ड हैं । हॉट वार्ड जिसे माना गया उसमें वार्ड 11 की बात कर ले तो यहां पर 17782 वोटों में 7854 मतदाताओं ने वोट डाला है। वार्ड 16 में 21577 में 10698 वोट पड़ा, वार्ड 17 में 13395 में 5799 और वार्ड 18 में 15948 में 6 8 6 7 वोट पड़े, वार्ड 21 में 11472 में 5563 वोट पड़े, वार्ड 22 में 25818 में 12010 वोट, वार्ड 23 में 270770 में 13135 वोट, वार्ड 30 में 21580 में 8712 , वार्ड 32 में 28880 11093 और वार्ड 34 में 26288 में 125 6 8 वोट डाले गए। जहां तक मेयर पद के लिए है एक तरफ जहां कांग्रेस समर्थित रमा खलखो , दूसरे तरह भाजपा समर्थित रोशनी खलखो और झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित अजीत आनंद कुजूर है, तो वही निर्दलीयों में देवी दयाल मुंडा और सीपीआई से किरण कुमारी सहित कुल 11 प्रत्याशी मैदान में थे, जिसका फैसला आज होना है , बस थोड़ा इंतज़ार कीजिये।

