अनगड़ा। उषा मार्टिन विवि अनगड़ा के बीकाम की छात्रा संजना हेम्ब्रम(20) ने अपने हास्टल के कमरे में फांसी लगाकर सुसाइट कर लिया। घटना शुक्रवार की शाम साढ़े चार बजे की है। संजना ने कमरा के पंखा से फांसी लगाया। संजना हरीसाय बुरूडीह सरायकेला-खरसांवा के शिवशंकर हेम्ब्रम की पुत्री है। शव अभी भी कमरे में फांसी पर टंगा हुआ है। थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार ने बताया कि डिप्रेशन में आकर संजना ने सुसाइट किया है। किन कारणों से संजना डिप्रेशन का शिकर हुई अभिभावकों से पूछताछ के बाद ही पता चलेगा। समाचार लिखे जाने तक पुलिस संजना के अभिभावकों का इंतजार कर रही थी। इसके बाद ही शव को उतारा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *