मेदिनीनगर : मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव में मेयर पद के प्रत्याशी नम्रता त्रिपाठी ने मतदान समाप्त होने के बाद कहा कि नगर निगम चुनाव के समापन पर, मैं हृदय से सभी नगरवासियों का आभार व्यक्त करती हूँ। उन्होंने कहा कि आपका स्नेह, विश्वास और अपार समर्थन मेरे लिए केवल चुनावी सहयोग नहीं, बल्कि एक भावनात्मक जुड़ाव और जिम्मेदारी का एहसास है। हर आशीर्वाद, हर मुस्कान और हर विश्वास ने इस यात्रा को और भी अर्थपूर्ण बना दिया।
उन्होंने कहा कि मैं कृतज्ञ हूँ उस प्रेम के लिए, उस भरोसे के लिए, जो आपने मुझ पर जताया।मेदिनीनगर का यह स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है और यही मुझे आगे भी आपके लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देता रहेगा। बता दें कि सोमवार को मेदिनीनगर नगर निगम का चुनाव संपन्न हो गया। इस चुनाव में मेयर पद के 11 प्रत्याशी भाग्य आजमाए हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला नम्रता त्रिपाठी, अरुणा शंकर और पूनम सिंह के बीच है। चुनाव समाप्त होने के बाद सभी के समर्थकों द्वारा अपने-अपने प्रत्याशी के जीत के दावे किए जा रहे हैं। इन तीनों प्रत्याशियों के खेमे में पूरी तरह से खुशी का माहौल है। चुनाव संपन्न होने के बाद अब सब की निगाह मतगणना पर टिक गई है। बता दें कि 27 फरवरी को मतगणना होना है। शाम तक रिजल्ट भी सभी को मालूम चल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *