
राकेश रमण सरकार
साहिबगंज : नगर निकाय आम निर्वाचन 2026 के तहत सोमवार को साहिबगंज जिला अंतर्गत साहिबगंज नगर परिषद व राजमहल एवं बरहरवा नगर पंचायत के सभी मतदान केंद्रों में प्रातः 7:00 बजे से मतदान शुरू हुआ । अधिकांश मतदान केदों में सुबह से ही मतदान के लिए मतदाताओं की कतार देखी गई। दोपहर 01 बजे तक नगर परिषद, साहिबगंज में 33.19 प्रतिशत ,नगर पंचायत, राजमहल में 44.21 प्रतिशत और नगर पंचायत, बरहरवा में 45.53 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं दिन के 09:00 बजे तक नगर परिषद, साहिबगंज में 12.5 प्रतिशत, नगर पंचायत, राजमहल में 12 प्रतिशत और नगर पंचायत, बरहरवा में 13 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं दिन के 11:00 बजे तक नगर परिषद, साहिबगंज में 21.01 प्रतिशत ,नगर पंचायत, राजमहल में 29.35 प्रतिशत और नगर पंचायत बरहरवा में 26.68 प्रतिशत मतदान हुआ था। बता दें कि नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 के तहत नगर परिषद्, साहेबगंज क्षेत्रान्तर्गत 28 वार्डो में कुल 66 मतदान केन्द्र एवं 01 सहायक मतदान केन्द्र बनाया गया है, जहाँ कुल मतदाता 69164 जिसमें महिला-35568, पुरूष-33596 है। जहाँ अध्यक्ष पद हेतु 18 अभ्यर्थी एवं वार्ड पार्षद हेतु 108 अभ्यर्थी मैदान में है। नगर पंचायत, राजमहल क्षेत्रान्तर्गत 14 वार्डो में कुल 19 मतदान केन्द्र बनाया गया है, जहाँ कुल मतदाता-17859 जिसमें महिला-9094 एवं पुरुष-8765 है। जहाँ अध्यक्ष पद हेतु 04 अभ्यर्थी एवं वार्ड पार्षद हेतु 43 अभ्यर्थी मैदान में है। नगर पंचायत, बरहरवा क्षेत्रान्तर्गत 14 वार्डों में कुल 20 मतदान केन्द्र बनाया गया है, जहाँ कुल मतदाता-19353 जिसमें महिला-9785 एवं पुरुष-9568 है। जहाँ अध्यक्ष पद हेतु 06 अभ्यर्थी एवं वार्ड पार्षद हेतु 57 अभ्यर्थी मैदान में है। तीनों निर्वाचन क्षेत्रों में सुरक्षित सहित कुल 690 मतदान कर्मियों को लगाया गया है। जिसमें P0-138, P1-138, P2-138, P3-138, P4-138 है। साहेबगंज नगर परिषद् क्षेत्र हेतु कुल-16 सेक्टर ऑफिसर, नगर पंचायत, राजमहल हेतु-06 तथा नगर पंचायत, बरहरवा हेतु-05 सेक्टर ऑफिसर तैनात किये गये है। साहेबगंज नगर परिषद् क्षेत्र में कुल 67 मतदान केन्द्र संवेदनशील-43 मतदान केन्द्र, अतिसंवेदनशील-07 मतदान केन्द्र एवं सामान्य-17 मतदान केन्द्र है। नगर पंचायत, राजमहल क्षेत्र में कुल 19 मतदान केन्द्र संवेदनशील-09 मतदान केन्द्र, अतिसंवेदनशील-05 मतदान केन्द्र एवं सामान्य-05 मतदान केन्द्र है। नगर पंचायत, बरहरवा क्षेत्र में कुल 20 मतदान केन्द्र संवेदनशील 17 मतदान केन्द्र, अतिसंवेदनशील-03 मतदान केन्द्र एवं सामान्य-00 मतदान केन्द्र है।राजमहल विधायक ने किया मतदान
राजमहल विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने राजमहल नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत प्लस टू जेके उच्च विद्यालय मतदान केंद्र में शुबह 9:50 बजे मतदान किया।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT




