गिरिडीह । झारखंड के गिरिडीह में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष डुमरी निवासी राकेश महतो की निर्मम हत्या की सनसनीखेज घटना सामने आई है. राकेश महतो का अधजला शव झारखंड कॉलेज डुमरी (घुटवालि) के समीप रोड के किनारे से पुलिस द्वारा बरामद किया गया है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और घटनास्थल पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है. बताया जा रहा है कि राकेश महतो 20 फरवरी की सुबह अपने घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे. जब घर वह घर नहीं लौटे तब परिवार वालों ने काफी खोजबीन की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला. आज सुबह उनका अधजला शव मिला झारखंड कॉलेज डुमरी के पास रोड के किनारे मिला. इस निर्मम हत्या के बाद एक ओर परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं. और वह प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे है. वहीं इस घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने डुमरी मुख सड़क को जाम कर दिया. इस दौरान डुमरी SDPO सुमित कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मुख्य सड़क को क्लियर करवाया. इस दौरान दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई और कुछ देर के लिए आवाजाही प्रभावित रही. ग्रामीण पुलिस प्रशासन से हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *