मुंबई ।‌ मशहूर स्क्रीनराइटर सलीम खान इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं. मंगलवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. बताया गया है कि सलीम खान को ब्रेन हैमरेज हुए था, जिसके कारण उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. अब सलीम खान की तबीयत को लेकर अस्पताल के डॉक्टरों ने अपडेट दिया है. डॉक्टरों ने उनकी हेल्थ को लेकर कहा है कि सलीम खान को ब्रेन हेमरेज बहुत कम था. इसको लेकर बुधवार सुबह एक प्रोसीजर किया गया, इसे DSA कहते हैं. प्रोसीजर सफल रहा है. डॉक्टर ने बताया है कि सलीम खान को सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी. वह अभी भी वेंटिलेटर पर है. उम्मीद है कि कल तक वह वेंटिलेटर से हट जाएगा. डॉक्टरों के मुताबिक सलीम खान कल सुबह अस्पताल आए थे, उस वक्त उनका बीपी ज्यादा था. इससे पहले मंगलवार को अस्पताल ने एक प्रेस बयान में कहा है कि मिस्टर सलीम खान, मशहूर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पिता को सुबह 8:30 बजे लीलावती अस्पताल के ICU में डॉ. जलील पारकर के अंडर में भर्ती कराया गया. बयान में आगे कहा है कि सलीम खान को उनके फैमिली डॉक्टर डॉ. संदीप चोपड़ा इमरजेंसी में लाए थे. इमरजेंसी केयर शुरू की गई और मिस्टर सलीम खान को पहली मंजिल पर इंटेंसिव केयर यूनिट में शिफ्ट कर दिया गया. डॉक्टरों की एक टीम, जिसमें डॉ. विनय चव्हाण (न्यूरोलॉजिस्ट), डॉ. अजीत मेनन (कार्डियोलॉजिस्ट), डॉ. नितिन डांगे (न्यूरोसर्जन), और डॉ. बिनीत अहलूवालिया शामिल थे. डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *