चाईबासा । नगर परिषद चुनाव में भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद प्रत्याशी रमेश खीरवाल उर्फ लड्डू पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगा है। उन्हें आवंटित ‘बिस्किट’ चुनाव चिह्न के तहत प्रचार के दौरान मतदाताओं को बिस्किट बांटने का आरोप है। मजिस्ट्रेट ने इसे प्रथम दृष्टया उल्लंघन मानते हुए चुनाव आयोग को शिकायत भेजी और सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद चुनाव ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट ने इसे गंभीरता से लिया और इसे आचार संहिता उल्लंघन का मामला मानते हुए चुनाव आयोग को लिखित शिकायत भेजी। इसके साथ ही सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन दिया। चुनाव के दौरान मतदाताओं को किसी भी तरह का प्रलोभन देना नियमों के विरूद्ध है। इस मामले में अब तक प्रत्याशी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *