मथुरा । मथुरा के महावन थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां खप्परपुर गांव में एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली। इस घटना में पति-पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चों की जहर खाने से दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस की शुरुआती जांच में आर्थिक तंगी या पारिवारिक कलह की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में मातम और सनसनी फैल गई है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर सबूत जुटा रहे हैं ताकि इस आत्मघाती कदम के पीछे की असली वजह का पता लगाया जा सके। दूध में जहर मिलाकर दी जान घटनास्थल पर पुलिस को शवों के पास से दूध के खाली गिलास बरामद हुए हैं, जिससे यह अंदेशा जताया जा रहा है कि पूरे परिवार को दूध में जहर मिलाकर दिया गया था। ग्रामीण और पुलिस इस बात को लेकर उलझन में हैं कि यह सामूहिक आत्महत्या है या फिर किसी गहरी साजिश के तहत की गई हत्या। शुरुआती जांच के अनुसार, परिवार सुबह देर तक नहीं उठा, जिसके बाद पड़ोसियों ने खिड़की से झांका तो सबके होश उड़ गए। यह रूह कंपा देने वाला मामला मथुरा के महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव का है। एक ही परिवार के पांच सदस्यों-पति, पत्नी और तीन मासूम बच्चों-की मौत ने पूरे गांव में मातम और सन्नाटा फैला दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौके से साक्ष्य जुटा लिए गए हैं और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल, पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *